About Me

header ads

Bharat Jodo Yatra: मिशन 2024 के लिए एक्शन में सोनिया गांधी, आज कर्नाटक में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में होंगी शामिल

Sonia Gandhi On Action: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) मिशन 2024 के लिए एक्शन में आ गई हैं. आज (6 अक्टूबर) सुबह 8 बजे वह कर्नाटक में राहुल गांधी के (Rahul Gandhi) साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी. लंबे समय बाद सोनिया गांधी पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगी. स्वास्थ्य कारणों के चलते वह पिछले कुछ चुनावों में प्रचार भी नहीं कर सकी हैं.

सोनिया गांधी इस यात्रा के शुरू होने के पूरे एक महीने बाद इसमें शामिल हो रही हैं. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा नवमी और दशहरे के कारण मंगलवार (4 अक्टूबर) और बुधवार (5 अक्टूबर) को नहीं हुई. इस यात्रा पर कर्नाटक में ब्रेक लगाया गया है. राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी.

कनार्टक दौरे पर हैं सोनिया गांधी

दरअसल, सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) भारत जोड़ो यात्रा के दौरान और पार्टी के लिए नए अध्यक्ष चुने जाने से पहले कनार्टक दौरे पर हैं. बीते दिन (5 अक्टूबर) उन्होंने देश में मनाए जा रहे दशहरा के अवसर पर बेगुर गांव के प्रसिद्ध भीमन्नकोल्ली मंदिर में पूजा अर्चना की थी. कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे भी आज पदयात्रा में नजर आएंगे.

कब शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा ?

राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी. यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा. इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. माना जा रहा है कि यात्रा कांग्रेस पार्टी को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने के साथ ही महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

WHO: भारत की कफ सिरप बनाने वाली कंपनी के खिलाफ डब्ल्यूएचओ ने जारी किया अलर्ट, 66 बच्चों की मौत से जोड़ा

Dussehra 2022: यमुनानगर में जलता रावण का पुतला लोगों पर गिरा

from india https://ift.tt/EFCupBS
via

Post a Comment

0 Comments