रांचीः टोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार को कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन से 4-3 से हार गई. भारतीय टीम की इस हार के बाद पूरा देश मायूस है, वहीं टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने जो ऐतिहासिक प्रदर्शन किया उस पर पूरे देश को उनपर गर्व है. वहीं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य की बेटियों का प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें 50-50 लाख रुपए के इनाम की पेशकश की है.

झारखंड की बेटियों को दिया जाएगा 50-50 लाख का इनाम

झारखण्ड सीएम ऑफिस की ओर से जानकारी दी गई है कि सीएम हेमंत सोरेन टोक्यो ओलंपिक में झारखंड की बेटियों के प्रदर्शन से प्राभावित हुए हैं. उनका कहना है कि राज्य सरकार भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल  झारखण्ड की खिलाड़ियों को 50-50 लाख का इनाम और सभी के पैतृक घर को पक्के मकान में तब्दील कराएगी.

#TokyoOlympics में भारतीय महिला हॉकी टीम को भले ही कांस्य पदक नहीं मिला, लेकिन झारखण्ड की बेटियों का प्रदर्शन अद्भुत रहा। टीम में शामिल झारखण्ड के खिलाड़ियों को सरकार ₹50-50 लाख और सभी के पैतृक घर को पक्के मकान में तब्दील करायेगी:- श्री @HemantSorenJMM
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) August 6, 2021

पैतृक घर को पक्का करेगी राज्य सरकार

सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी में कहा गया है कि 'टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम को भले ही कांस्य पदक नहीं मिला, लेकिन झारखण्ड की बेटियों का प्रदर्शन अद्भुत रहा. टीम में शामिल झारखण्ड के खिलाड़ियों को सरकार ₹50-50 लाख और सभी के पैतृक घर को पक्के मकान में तब्दील करायेगी.'

भारतीय महिला हॉकी टीम में राज्य से शामिल थी दो बेटियां

बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड से दो महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया था. जिसमें सिमडेगा की सलीमा टेटे और खूंटी जिले की निक्की प्रधान शामिल थी. ओलपिंक की शुरुआत के पहले ही झारखंड सरकार ने एलान कर दिया था कि राज्य के खिलाड़ियों को गोल्ड जीतने पर दो करोड़, सिल्वर मेडल जीतने पर एक करोड़ और कांस्य पदक लाने पर 50 लाख रुपए दिए जाएंगे.

हालांकि अब राज्य सरकार ने अपने फैसले को बदल दिया है. भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. महिला टीम ने अपने ओलंपिक इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल तक का सफर तय किया. जिसके लिए उन्होंने क्वाटर फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम को हराया.

इसे भी पढ़ेंः
<a href="https://ift.tt/3AogAzj Smuggling Case: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बरामद की 48 करोड़ रुपये की हेरोइन, ड्रग्स तस्करी केस में 4 गिरफ्तार

<a href="https://ift.tt/2WSSpub Modi On Export: पीएम मोदी ने कहा- देश की GDP का सिर्फ 20% हो रहा एक्सपोर्ट, बताया कैसे इन 4 तरीकों से बढ़ेगी निर्यात

from india https://ift.tt/3Amzvu3
via